चंद्रयान-२ का ऑर्बिटर कर रहा है सही से काम -इसरो चीफ के. सिवन

इंडियन स्पेस रीसर्च ऑर्गनाइजेशन का महत्वाकांक्षी लूनर मिशन स्पेसक्राफ्ट चंद्रयान 2 के लैंडर विक्रम से संपर्क भले ही टूट गया है लेकिन एजेंसी को भविष्य को लेकर कई उम्मीदें हैं। तो वहीँ इसरो चीफ के. सिवन ने बताया है कि विक्रम से संपर्क नहीं हो सका है, लेकिन ऑर्बिटर अपना काम सही से कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि लैंडर में क्या खराबी हुई, इसकी जांच एक राष्ट्रीय समिति कर रही है और उसकी रिपोर्ट आने के बाद भविष्य को लेकर प्लान बनाए जाएंगे। तो वहीँ आपको बता दे की सारे पेलोड ऑपरेशन शुरू हो चुके हैं और एकदम अच्छे से काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया की, ‘ एक राष्ट्रीय स्तर की समिति अब इस बारे में समीक्षा कर रही है कि लैंडर के साथ क्या गलत हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *