गगनयान जाने वाले अंतरिक्ष यात्री पहली बार बिना पानी के स्प्रे से लेंगे शावर

भारत का मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ दिसंबर 2021 में लाॅन्च किया जाएगा जिसमें इसरो और आईआईटी दिल्ली नया प्रयोग करने वाले हैं। तो वहीँ इसके तहत अंतरिक्ष यात्री बिना पानी के स्प्रे से नहाएंगे जिसे क्लेन्स्टा इंटरनेशनल कंपनी ने आईआईटी दिल्ली के साथ मिलकर तैयार किया है। वहीँ अंतरिक्ष में नहाने के लिए इसका इस्तेमाल करने वाला भारत पहला देश होगा और नासा भी इसका इस्तेमाल किए जाने को लेकर इसरो के साथ संपर्क में है।

बता दे अंतरिक्ष में यात्रियों को स्पेस शटल में कम से कम सामान ले जाना हाेता है वही नहाने के लिए पर्याप्त पानी भी नहीं होता है। साथ ही न नहाने पर शरीर पर कई तरह के कीटाणु पैदा हो जाते हैं। अंतरिक्ष यात्रियों को नहाने के लिए अलग प्रकार से पानी का उपयोग करना पड़ता है यही नहीं उन्हें अपने पेशाब को जमा कर विशेष प्रक्रिया के जरिए रिसाइकिल कर इस्तेमाल करना पड़ता है। बता दे इस स्प्रे के इसके इस्तेमाल के बाद शरीर से 100% कीटाणु खत्म हो जाते हैं।

POSTED BY : KRITIKA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *