केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की मुलाक़ात

नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भेंट की। इस अवसर पर जयराम ने शाह से नए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति और कैबिनेट विस्तार पर चर्चा की। इसी दौरान सीएम ने भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी मुलाकात की। जयराम ने दोनों नेताओं से सशक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और नए मंत्रियों के नामों पर भी मंत्रणा की। बता दे हिमाचल प्रदेश में इन दिनों भाजपा के संगठन-संबंधी चुनाव चले हुए हैं। 20 दिन बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति होनी है।

POSTED BY
RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *