ऑर्बिटर ने चांद पर खोजे कैल्शियम, आयरन समेत 6 तत्व : इसरो

चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग भले ही न हो पाई हो, लेकिन ऑर्बिटर ने चांद पर सोडियम, कैल्शियम, एल्यूमीनियम, सिलिकॉन, टाइटेनियम और आयरन ढूंढ निकाले हैं। तो वहीँ इसरो ने यह अहम जानकारी देते हुए बताया कि ऑर्बिटर में मौजूद 8 पेलोड ने आवेशित कणाें और इसकी तीव्रता का पता लगा लिया है।

बता दे आर्बिटर के ‘जियोटेल’ या पृथ्वी के मैग्नेटोस्फेयर के भाग से गुजरते समय आवेशित कणों के असमान घनत्व का पता चला है। मैग्नेटोस्फेयर पृथ्वी के आस-पास अंतरिक्ष में एक क्षेत्र है, जहां पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र सूर्य द्वारा जारी आवेशित कणों को प्रभावित करता है। उधर, जियोटेल पृथ्वी से कई लाख किमी दूर स्थित है।

posted by : kritika

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *