उद्योगपति हुआ 1000 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार -हरिद्वार

एक हजार करोड़ के बैंक घोटाले में पुलिस ने स्टील के बड़े उद्योगपति को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। उद्योगपति नगर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में छिपा था। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा और सीबीआई की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नगर कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि बी वारंट पर आरोपी को मुंबई ले जाया जा रहा है। आरोपी विजय राजेंद्र गुप्ता पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी ठाकुर ग्राम कांदिवली ईस्ट मुबई ने फर्जी तरीके से छह बार में मुंबई के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से 1000 करोड़ का लोन लिया था। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा और सीबीआई मामले की जांच कर रही थी।

आपको बता दे आरोपी के खिलाफ छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2012 से वर्ष 2013 के बीच आरोपी ने लोन लिया था। वर्ष 2017 में आरोपी के खिलाफ ईस्ट मुंबई में एसबीआई की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसके बाद मामले की जांच सीबीआई को दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *