इसरो को अब चांद पर दिन निकलने का इंतजार, होगी लैंडर विक्रम की तलाश: चंद्रयान 2

चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ को लेकर फिलहाल कोई अच्छी खबर भले नहीं आई, लेकिन इसरो ने अभी हिम्मत नहीं हारी है तो वहीँ तीन हफ्ते से ज्यादा वक्त पहले चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ के प्रयास के दौरान विक्रम से संपर्क टूट गया था, लेकिन इसरो ने कहा कि संपर्क कायम करने की कोशिशें अभी छोड़ी नहीं हैं।

आपको बता दें कि सात सितंबर को चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ से कुछ मिनट पहले ‘विक्रम’ का जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया था। इसके बाद से ही बेंगलुरु स्थित अंतरिक्ष एजेंसी लैंडर से संपर्क स्थापित करने के लिए हरसंभव कोशिशें कर रही है तो वहीँ चंद्रमा पर रात शुरू होने के कारण 10 दिन पहले इन कोशिशों को स्थगित कर दिया गया था।
तो वहीँ इसरो अध्यक्ष के. सिवन ने मंगलवार को कहा की , ‘अभी यह संभव नहीं है, वहां रात हो रही है। शायद इसके बाद हम इसे शुरू करेंगे। हमारे लैंडिंग स्थल पर भी रात का समय हो रहा है।’ चंद्रमा पर रात होने का मतलब है कि लैंडर अब अंधेरे में जा चुका है। उन्होंने कहा, ‘चंद्रमा पर दिन होने के बाद हम प्रयास करेंगे।’

POSTED BY : KRITIKA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *