आज से प्रारंभ हुआ भगवान श्रीकृष्ण का मास मार्गशीर्ष

हिन्दू कैलेंडर का नया महीना मार्गशीर्ष आज 13 नवंबर से प्रारंभ हो रहा है। आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिप्रदा है वहीँ मार्गशीर्ष मास हिंदू पंचांग का नौवां महीना है। बता दे मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा मृगशिरा नक्षत्र से युक्त होती है, इसलिए इस मास का नाम मार्गशीर्ष पड़ा है। मार्गशीर्ष मास भगवान श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है।

वहीँ श्रीमद् भागवत गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि मार्गशीर्ष मास स्वयं मेरा ही स्वरूप है। इस माह में नदी स्नान से समस्त पापों का नाश होता हैं और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। एक बार गोपियों ने भगवान श्रीकृष्ण से पूछा था कि कोई व्यक्ति आपको कैसे प्राप्त कर सकता है? इस पर श्रीकृष्ण ने उनको बताया था कि मार्गशीर्ष मास में यदि कोई यमुना में स्नान करे तो व​ह उनको आसानी से प्राप्त कर सकता है। इसके बाद से ही मार्गशीर्ष मास में नदी में स्नान की परंपरा बन गई थी।

साथ ही बता दे मार्गशीर्ष मास में स्नान के समय पानी में तुलसी का पत्ता डालकर स्नान करना चाहिए। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण करें या फिर गायत्री मंत्र का स्मरण कर सकते हैं।

POSTED BY : KRITIKA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *