आंध्रप्रदेश में उड़नपरी सीमा ने जीता गोल्ड मेडल: हिमाचल

राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हिमाचल की चंबा की रहने वाली उड़नपरी सीमा ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है। दो नवंबर से छह नवंबर तक आंध्र प्रदेश के गंटूर में आयोजित 35वीं नेशनल जूनियर एथ्लेटिक्स चैंपियनशिप में सीमा ने गोल्ड मेडल जीतकर बड़ी कामयाबी हासिल की है, अंडर-20 वर्ग की पांच हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिता में यह उपलब्धि सीमा ने हासिल की है।

बता दे इस दौड़ को सीमा ने 17 मिनट तीन सेकेंड में पूरा किया। सीमा की इस उपलब्धि पर जिला चंबा में खुशी की लहर दौड़ गई है। अब तक सीमा ने 20 राष्ट्रीय स्तर के पदक, एक एशिया स्तर का पदक अपने नाम किया है।

POSTED BY
RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *