अर्नालडो, जार्ज स्मिथ और ग्रेगरी विंटर ने जीता केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार

अमेरिकी वैज्ञानिक फ्रांसेस अर्नोल्ड, जार्ज स्मिथ और ब्रिटिश अनुसंधानकर्ता ग्रेगरी विंटर ने रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार जीता है, चयन मंडल ने कहा कि क्रमविकास के सिद्धांतों का उपयोग कर जैव ईंधन से लेकर औषधि तक, हर चीज बनाने में इस्तेमाल होने वाले एंजाइम का विकास करने के कड़ी में तीनों वैज्ञानिकों को रसायन विज्ञान के क्षेत्र में प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है, अर्नोल्ड रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल जीतने वाली पांचवीं महिला हैं. उन्होंने पुरस्कार राशि 90 लाख स्वीडिश क्रोनोर करीब 10.1 लाख डॉलर या 870,000 यूरो की आधी रकम जीत ली. शेष आधी रकम स्मिथ और विंटर के बीच बंटेगी.

बता दे स्वीडिश रॉयल एकेडमी ऑफ साइंस ने कहा रसायन विज्ञान के क्षेत्र में 2018 का नोबेल पुरस्कार क्रम विकास के इस्तेमाल को लेकर है जिससे मानवता को बड़ा फायदा पहुंचाने का लक्ष्य है. तीनों वैज्ञानिकों ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रोटीन के इस्तेमाल के लिए क्रम विकास के उसी सिद्धांत का इस्तेमाल किया जिसके जरिए आनुवंशिक बदलाव और चयन किया जाता है.

POSTED BY
RANJANA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *