Nokia 3.2 और Nokia 4.2 को मिला प्राइस कट
भारत में Nokia 3.2 और Nokia 4.2 को प्राइस कट के लिए लिस्ट किया गया है। दोनों फोन्स को MWC 2019 में पेश किया गया था। इसके बाद फोन्स मई में भारत में उपलब्ध कराए गए थे। जून में इन स्मार्टफोन्स को Rs 500 का टेम्पररी प्राइस कट मिला था। अब इन फोन्स को एक बार फिर प्राइस कट मिला है।
आपको बता दे Nokia 3.2 को Rs 1791 का प्राइस कट मिला है। वहीं, Nokia 4.2 को Rs 1491 का प्राइस कट मिला है। Nokia 3.2 का 2GB रैम/16GB स्टोरेज वेरिएंट फिलहाल Rs 7999 में उपलब्ध है और इसका 3GB रैम और 32GB स्टोरेज विकल्प Rs 8999 में उपलब्ध है। इस फोन को Rs. 8,990 और Rs. 10,790 में लॉन्च किया गया था। इसका मतलब है की 2GB रैम विकल्प को Rs 991 और 3GB रैम विकल्प को Rs 1791 का प्राइस कट मिला है। फोन को आप बालक और स्टील, दो कलर विकल्प में खरीद सकते हैं।
वही दूसरी तरफ अगर हम Nokia 4.2 की बात करें, तो इसके 3GB रैम और 32GB स्टोरेज विकल्प की कीमत Rs 9499 है। फंडसेट को Rs 10,990 में लॉन्च किया गया था। इस तरह फोन की कीमत में Rs 1491 की कटौती हुई है। इस फोन को सिर्फ ब्लैक कलर विकल्प में खरीदा जा सकता है।
