सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के संत रविदास मंदिर निर्माण को हरी झंडी दिखाई
दिल्ली के तुगलकाबाद में तोड़े गए भगवान संत रविदास मंदिर का फिर से निर्माण किया जाएगा. तो वहीं इस बात पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के प्रस्ताव पर हरी झंडी दे दी है. साथ ही इस मंदिर के निर्माण के लिए केंद्र सरकार 400 गज जमीन देगी. बता दे सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ संत रविदास मंदिर की 400 वर्गगज जमीन सरकार की ओर से बनाई जानेवाली समिति को सौंपने के केंद्र सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.
